अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (ICC) के टी-20 क्रिकेट विश्व कप (9वें) का खिताब दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 7 रन से मे हराकर भारत ने जीता है। भारत ने दूसरी बार टी-20 विश्व कप की यह ट्रॉफी अपने नाम की है।
इससे पूर्व 2007 में पहला टी-20 विश्व कप भारत ने जीता था। भारत 2 बार टी-20 विश्व कप जीतने वाला तीसरा देश है। इससे पूर्व वेस्टइंडीज व इंग्लैण्ड को ही यह श्रेय प्राप्त है। भारतीय टीम ने इस विश्व कप में अपने 8 मैचों में एक भी मैच में पराजय (7 मैच विजय व । का परिणाम नहीं) का सामना नहीं किया।
इस प्रकार क अजेय रहते हुए ट्रॉफी जीतने वाला पहला देश भारत बना है। वनडे क्रिकेट का विश्व कप भी 2 बार (अंतिम बार 2011 में) ही भारत ने जीता है। इस प्रकार 13 वर्ष के अंतराल के पश्चात् आईसीसी विश्व कप की कोई ट्रॉफी भारत को प्राप्त हुई है।
इस विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा तथा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ थे। टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम निम्नलिखित थे-
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज
इस विश्व कप में खिताबी विजय के साथ ही भारत के स्टार क्रिकेटर्स रोहित शर्मा, विराट कोहली व रविन्द्र जडेजा ने टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
इस विश्व कप की विजेता टीम को 2.45 मिलियन डॉलर तथा उपविजेता टीम को 1.28 मिलियन डॉलर मिले।
टी-20 विश्व कप (2024) के तहत् आईसीसी द्वारा टीमों को प्रदत्त पुरस्कार राशियों
टीम स्थिति | टीमों की संख्या | प्रति टीम | कुल टीम |
विजेता | 1 | $2-45 मिलियन | $2-45 मिलियन |
उपविजेता | 1 | $1-28 मिलियन | $1-28 मिलियन |
सेमीफाइनल तक पहुँची टीमें | 2 | $ 7,87,500 | $ 1-575 मिलियन |
5वे से 8वें स्थान पर रही टीमें | 4 | $ 3,82,500 | $ 1-53 मिलियन |
9वें से 12वें स्थान पर रही टीमें | 4 | $ 2,47,500 | $ 0-99 मिलियन |
13वें से 20वें स्थान पर रही टीमें | 8 | $ 2,25,000 | $ 1-18 मिलियन |
प्रत्येक मैच जीतने पर टीम को दी गई पुरस्कार राशि (फाइनल व सेमीफाइनल के अतिरिक्त) | 52 | $31,154 | $ 1-62 मिलियन |
योग | 20 | $ 11-25 मिलियन |